फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The affected people stopped the project work and clashed with CISF personnel.

Chamoli News: प्रभावितों ने रोका परियोजना का काम, सीआईएसएफ के जवानों के साथ नोकझोंक

Thu, 02 Apr 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 02 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
The affected people stopped the project work and clashed with CISF personnel.
एनटीपीसी गेट पर धरने पर बैठे स्थानीय लोग। स्रोत जागरूक पाठक
फोटो
विज्ञापन


15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं परियोजना प्रभावित गांव के लोग
लोग बोले-मांगें नहीं माने जाने तक जारी रहेगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। एनटीपीसी की 520 मेगावाट की तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के प्रभावित ग्रामीणों ने मांगों को लेकर परियोजना का कार्य रुकवा दिया और प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान उनकी सीआईएसएफ के जवानों के साथ नोकझोंक भी हुई। बाद में ग्रामीण दूसरी जगह पर पहुंचे और सभी जगहों का काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

परियोजना के प्रभावित ग्रामीणों की मंगलवार को एनटीपीसी कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता विफल रही थी। इसके बाद ग्रामीण बुधवार से आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने तपोवन, सेलंग व अणीमठ की तरफ धरना दिया। सेलंग साइट में ग्रामीण काम रुकवाने के लिए पहुंचे और गेट के अंदर जाने लगे तो सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान उनकी गेट पर तीखी नोकझोंक हुई और उसके बाद ग्रामीणों ने परियोजना के टीवीएम व टरबाइन साइड पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया। उसके बाद तपोवन से बैराज साइड जाने वाले मार्ग पर धरना दिया। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बजवाल ने बताया कि कंपनी के सभी कार्यों को रोक दिया गया है जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। परियोजना प्रभावित ग्रामीण रोजगार, चारापत्ती सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी लगातार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। धरना देने वालों में अजीतपाल रावत, लक्ष्मण सिंह, भालचंद्र चमोला, हरीश कैरणी, महेंद्र रावत, वर्षा बिष्ट, सरिता फरस्वाण, शांति देवी, भवानी देवी, आशा देवी, सीता देवी, पार्वती देवी, विजया देवी, लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed