फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   THDC successfully completes three-kilometer-long tunnel

Chamoli News: टीएचडीसी ने तीन किमी लंबी टनल को सफलता पूर्वक किया पूरा

Wed, 18 Feb 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 18 Feb 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
THDC successfully completes three-kilometer-long tunnel
- टनल ब्रेकथ्रू के दौरान मौजूद रहे परियोजना के उच्चाधिकारी
विज्ञापन

पीपलकोटी। टीएचडीसी की 444 मेगावाॅट विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की तीन किलोमीटर लंबी टेल रेस टनल (टीआरटी) को सफलता पूर्वक आर-पार कर दिया गया है। टलन के सफलता पूर्वक ब्रेकथ्रू से टीएचडीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। परियोजना में विद्युत उत्पादन के बाद पानी का नदी में दोबारा प्रवाह करने के लिए करीब 3.1 किमी लंबी और 9.2 मीटर व्यास की टेल रेस टनल बनाई जा रही है। मंगलवार को इस टनल पर खोदाई का काम सफलतापूर्वक पूरा कर दिया गया है। परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने बताया कि टीआरटी का यह ब्रेकथ्रू अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा, खोदाई के दौरान कई जगह पर भारी जल रिसाव, कीचड़ का प्रवाह जैसी जटिल समस्याएं आई। एक फेस पर बार-बार कैविटी सक्रिय होने और तीव्र जल प्रवाह से खोदाई कार्य अस्थायी रूप से रोकना भी पड़ा।
विज्ञापन

कमजोर और जल प्रवाह वाले चट्टानी क्षेत्र को सुरक्षित पार करने के लिए पाइप रुफिंग, ग्राउटिंग, शॉटक्रीटिंग, प्रोब डि्रलिंग और मल्टी डि्रलिंग जैसी उन्नत स्थिरीकरण तकनीकों का वैज्ञानिक तरीके से प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि लगातार निगरानी और तकनीकी दक्षता से अंतिम संवेदनशील खंड को स्थिर कर ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू किया गया। कहा कि यह सफलता हमारे अभियंताओं व कर्मियों की प्रतिबद्धता, तकनीकी दक्षता और टीम भावना का परिणाम है। इस दौरान महाप्रबंधक (टीआरपी/पीएच/टीबीएम) केपी सिंह, महाप्रबंधक (ईएम) आरएस राणा, अपर महापबंधक (पीएच) एसपी डोभाल, संजय ममगांई सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed