फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tharali: Gadera overflowed, debris entered shops

थराली : गदेरा उफान पर आया, दुकानों में घुसा मलबा

Wed, 09 Apr 2025 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 09 Apr 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Tharali: Gadera overflowed, debris entered shops
थराली मुख्य बाजार में आए बरसाती मलबे में फंसी कार। स्रोत: जागरूक पाठक।
फोटो
विज्ञापन

10 से अधिक गाड़ियां मलबे की चपेट में आईं, देवाल मार्ग कोठी और ऊंणी में बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। तहसील के ग्वालदम, थराली, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी सहित कई गांवों में हुई तेज बारिश से लोग सहम गए। बारिश से थराली बाजार में बरसाती गदेरे के उफान पर आने से 10 से अधिक वाहन बरसाती मलबे की चपेट में आ गए। जबकि छह से अधिक दुकानों में मलबा और पानी घुस गया। सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने किसी तरह वाहनों को मलबे से निकाला। वहीं देवाल मोटर मार्ग कोठी और ऊणी में मलबा आने से बंद हो गया।
बुधवार दोपहर बाद तेज आंधी चली और मूसलाधार बारिश हुई जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। लगातार 3 घंटे की बारिश से बरसाती गदेरे और नालों में उफान आ गया। थराली देवाल मार्ग कोठी और ऊणी के बीच मलबा आने से बंद हो गया। जबकि मुख्य बाजार थराली में दुकानों के अंदर पानी और मलबा घुसने से छह से अधिक व्यापारियों का सामान बरबाद हो गया। तहसील मुख्यालय के पास नाले में भारी मात्रा में मलबा आने से 10 से अधिक वाहन इसकी जद में आ गए। वहीं तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि फंसी हुई गाड़ियों को निकाला जा रहा है। जबकि फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण किया जाएगा और रिपोर्ट के बाद सहायता की जाएगी।
विज्ञापन


थराली और गैरसैंण में ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान
कर्णप्रयाग/देवाल/आदिबदरी/गैरसैंण/नारायणबगड़। बुधवार को दोपहर दो बजे बाद मौसम ने करवट ली और अपराह्न साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हुई। थराली, केदारबगड़, राड़ीबगड़ सहित बाजारों में पानी भर गया। बारिश से कई घरों में भी पानी घुसा। तेज बारिश से त्रिकोट और भेंटा गदेरा उफान पर आ गया। वहीं थराली और गैरसैंण में ओलावृष्टि हुई। गैरसैंण के दिवालीखाल, भराड़ीसैंण, महरगांव, रामड़ा मल्ला, कुंजापानी आदि ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश हुई। किसान सुरेंद्र खत्री, सुरेश सिरस्वाल ने कहा कि माल्टा ,आडू, सरसों की फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। वहीं नारायणबगड़ और आदिबदरी में भी बारिश हुई। देवाल के कोठी गांव के कोठी के भुवन चंद्र, पूर्व बीडीसी मेंबर सीमा बिष्ट, पुष्कर बिष्ट ने बताया कि ओलावृष्टि से कोठी, नंदकेशरी, ऊणी व आसपास के गांवों में कद्दू, लौकी, मिर्च आदि सभी सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed