{"_id":"66edaffd311f1bb4d4013898","slug":"tharali-dungri-motor-road-opened-after-44-days-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-506309-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: 44 दिन बाद खुला थराली-डुंग्री मोटर मार्ग, हल्के वाहनों की आवाजाही हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: 44 दिन बाद खुला थराली-डुंग्री मोटर मार्ग, हल्के वाहनों की आवाजाही हुई शुरू
Sat, 21 Sep 2024 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:48 PM IST
सार
सड़क नहीं खुलने पर पिछले शनिवार को ग्रामीणों और सोल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद यहां पर पोकलैंड मशीन द्वारा लगातार मलबा हटाया गया और शुक्रवार को सड़क खोल दी गई।
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तहसील के थराली-डुंग्री मोटर मार्ग पर 44 दिन बाद हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मार्ग खुलने से सोल घाटी के मैन, केरा, डुंग्री, रूईसाण, बूंगा, गेरूड़ और कोलपुड़ी सहित 15 गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 6 अगस्त को भूस्खलन के कारण थराली-डुंग्री मोटर मार्ग बंद हो गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Tirupati laddu Controversy: राजधानी दून में घी को लेकर उठ रहे सवाल, 40 से अधिक ब्रांड, 200 से लेकर 2000 तक दाम
विज्ञापन
एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी सड़क नहीं खुलने पर पिछले शनिवार को ग्रामीणों और सोल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद यहां पर पोकलैंड मशीन द्वारा लगातार मलबा हटाया गया और शुक्रवार को सड़क खोल दी गई। पीएमजीएसवाई के एई डीएस भंडारी ने बताया कि सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन