{"_id":"65b631376a8b3b0aca0dec9d","slug":"ten-student-models-selected-for-state-level-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-103395-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दस छात्र-छात्राओं के मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दस छात्र-छात्राओं के मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित
Sun, 28 Jan 2024 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
गौचर। इंस्पायर अवार्ड मानक की दो दिवसीय जनपदीय प्रोजेक्ट एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने नवाचारी आइडिया पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले दस मेधावी छात्र-छात्राओं के मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए।
जीजीआईसी में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 98 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने रिंगाल सोलर ड्रायर, बेकार पानी को दोबारा प्रयोग करने के लिए स्मार्ट मशीन, चीड़ की पत्तियों से फाइल कवर तैयार करने, कटहल छीलने के उपकरण आदि दैनिक जीवन की उपयोगी वस्तुओं के माॅडल प्रस्तुत किए। प्रवक्ता गंभीर असवाल ने बताया कि माही शर्मा, दीपाली, राजेंद्र सिंह, आयुष रावत, अंजलि, अंशिका, मानसी नेगी, साहिल, सोनिका, वर्षा का मॉडल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बैग, मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएमओ डाॅ. राजीव शर्मा ने किया। निर्णायक नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन देहरादून की प्रोजेक्ट एसोसिएशन दीप्ति जगूड़ी, डाॅ. सुशील चंद और जितेंद्र सिंह रहे। संवाद