{"_id":"606c96c28ebc3ee64e6fc61b","slug":"teenager-gets-married-to-a-32-year-old-man-now-being-harassed-gopeshwar-news-drn3758040187","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 वर्षीय युवक से कराई किशोरी की शादी, अब कर रहे उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 वर्षीय युवक से कराई किशोरी की शादी, अब कर रहे उत्पीड़न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की शादी देहरादून निवासी एक 32 वर्षीय युवक से कराने का मामला सामने आया है। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने पर जिला बाल विकास कल्याण समिति ने गांव जाकर किशोरी और उसके पिता के बयान दर्ज किए। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक ने भी गांव पहुंचकर बयान लिए।
पोखरी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (15) की शादी देहरादून भगत सिंह कॉलोनी निवासी एक युवक (32) से 18 जनवरी को करा दी गई थी। अब ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी जब परीक्षा देने स्कूल आई तो उसने आपबीती अपने शिक्षक बताई। इसके बाद शिक्षक ने यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार को बाल विकास कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रभा रावत, सदस्य महानंद बिष्ट, उमाशंकर बिष्ट और राजस्व उपनिरीक्षक शांति प्रसाद ने किशोरी के गांव पहुंचकर किशोरी और उसके पिता के बयान लिए। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसडीएम पोखरी वैभव गुप्ता का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में जो भी दोषी मिला उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
राज्य महिला आयोग ने डीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश
गोपेश्वर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चमोली को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि नाबालिग की शादी पैसे देकर 32 वर्षीय युवक से करा दी गई। नाबालिग का परिवार बेहद गरीब है और उसकी मां भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है। उन्होंने दस दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उस पर शीघ्र कार्रवाई होगी। साथ ही नाबालिग की सुरक्षा का भी उचित प्रबंधन किया जाएगा। इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।