{"_id":"bf4cd62faafaf77140ab4245268dcaec","slug":"team-inspected-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने लिया कालेज का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने लिया कालेज का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Thu, 21 May 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित होने वाली सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन के लिए श्रीदेव सुमन विवि की टीम ने महाविद्यालय में मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
टीम की निरीक्षण रिपोर्ट पर विवि और शासन की अनुमति के बाद ही शिक्षण सत्र 2015-16 में सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन पर मोहर लग सकेगी।
बुधवार को टीम के संयोजक पीजी कालेज गोपेश्वर के प्राचार्य डा. पीएस मखलोगा, डिग्री कालेज जखोली की प्राचार्य डा. माधुरी, डा. प्रदीप सकलानी, डा. एमएस नेगी, डा. आरसी डिमरी, डा. पीसी लखेड़ा ने प्रयोगशालाएं, अध्ययन कक्ष, शिक्षकों की उपस्थिति सहित विभिन्न संकायों और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
निरीक्षक के दौरान प्राचार्य डा. जीसी बेंजवाल ने कहा कि पिछले सत्र में करीब 500 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत रहे। इस बार भी सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए टीम की ओर से निरीक्षण कर लिया गया है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डा. शलभ गुप्ता, डा. गौरव वार्ष्णेय, डा. महेंद्र राम आदि शामिल थे।