फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Team arrived to inspect Kendriya Vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची टीम

Wed, 01 Dec 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Team arrived to inspect Kendriya Vidyalaya
सवाड़ गांव में ग्रामीणों की ओर से 28 लाख चंदा कर बनाए गए 15 कमरों के टिन शेड देखने केंद्रीय विद्यालय संगठन व प्रशासन की टीम पहुंची। ग्रामीणों ने उनसे इसी सत्र से सवाड़ में कक्षाएं संचालित करने की मांग की। सात दिसंबर 2019 को तत्कालीन सीएम ने सवाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की थी लेकिन कक्षा संचालन का आदेश नहीं मिल पाया। ग्रामीण अपने संसाधनों से विद्यालय संचालन के लिए कमरे, शौचालय व फील्ड बना चुके हैं। साथ ही सरकार को विद्यालय भवन के लिए 250 नाली भूमि दान में देने का प्रस्ताव भी भेजा है। बुधवार को तहसीलदार रवि शाह, सीपीडब्ल्यू के एई प्रताप तोमर, प्रधान कंचना देवी, जिपंस आशा धपोला, शहीद मेला समिति के अध्यक्ष आलम सिंह, केवि संगठन के संयुक्त आयुक्त डीएस नेगी, केवि आईटीबीपी के प्रधानाचार्य एमआर मुरिया ने भवन व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed