फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Taxi fell into the fields, two injured

Chamoli News: खेतों में गिरी टैक्सी, दो घायल

Fri, 20 Jun 2025 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 20 Jun 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Taxi fell into the fields, two injured
नारायणबगड़। नारायणबगड़-कौब मार्ग पर एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होकर खेतों में जा गिरी। हादसे में संदीप (24) और मदन लाल (27) दोनों निवासी भुलियाड़ा (कौब) घायल हो गए जबकि अन्य चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को नारायणबगड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों काे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टैक्सी नारायणबगड़ से कौब गांव जा रही थी कि हादसा हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन


खाई से मिला लापता बुजुर्ग का शव

कर्णप्रयाग। 16 जून से लापता कोली गांव के बुजुर्ग भवान सिंह (82) का शव गांव के पास खाई में मिला। घटना की सूचना पर ग्रामीणाें और पुलिस ने शव खाई से बाहर निकाला। बीते 17 जून को परिजनों ने बुजुर्ग के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी। थानाध्यक्ष राकेश भट्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने खाई में एक आदमी के गिरे होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव खाई से बाहर निकाला। शव की पहचान भवान सिंह कोली मल्ली के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन


24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति हुई बहाल
नारायणबगड़। ब्लॉक के आदर्श ग्राम पंचायत सणकोट में खराब हुए गांव के ट्रांसफार्मर को ऊर्जा निगम ने बदल दिया है। 24 घंटे बाद गांव में फिर से बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। ग्रामीण प्रेम बुटोला, निवर्तमान प्रधान अंशी बुटोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश सती ने बताया कि बृहस्पतिवार को अचानक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। ग्रामीण प्रदीप नेगी, हरेंद्र नेगी, पप्पू बुटोला, महावीर सिंह, प्रकाश बिष्ट आदि ने ऊर्जा निगम के कर्मियों का सहयोग किया और ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed