{"_id":"57efee504f1c1bb865573ddf","slug":"tapovan-visitors-to-explore-the-area-by-spain","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन के सैलानियों ने किया तपोवन क्षेत्र का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेन के सैलानियों ने किया तपोवन क्षेत्र का भ्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के 15 सैलानियों के दल ने तपोवन क्षेत्र के लाता गांव का भ्रमण किया। सैलानियों ने महिलाओं को गांवों की रीढ़ बताया। कुंडी खोला गांव में सैलानियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या और रीति-रिवाज के बारे में पूछा।
विज्ञापन
गांव की पूर्व प्रधान मुसली देवी ने सैलानियों को क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और यहां होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों, नकदी फसलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाएं महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। दल के सदस्यों ने क्षेत्र में जनदेश स्वयंसेवी संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
स्पेन की योगा शिक्षक वाइल्टी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विविधता का भंडार है। इस मौके पर अनीता देवी, जनदेश संस्था के देवेंद्र रावत, विमला देवी, कलावती, हेमा, रघुवीर चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन