Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tableaux and performances by the audience captivated the audience.

Chamoli News: झांकियों और ममंद की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Wed, 04 Nov 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 04 Nov 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Tableaux and performances by the audience captivated the audience.
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण में पांच दिवसीय कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। जीआईसी गैरसैंण के खेल मैदान में बुधवार को पांच दिवसीय कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और दायित्वधारी रामचंद्र गौड़ ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान झांकियां निकाली गईं और महिला मंगल दलों ने प्रस्तुति दी। देर शाम तक यहां लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक झूमते रहे।

मेले के शुभारंभ पर पूर्वाह्न 11 बजे रामलीला मैदान से भव्य झांकियां निकाली गईं। इनमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा और लोक संस्कृति से सजी इन झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। झांकियां राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान तक पहुंचीं। इस दौरान बाल सदन जूनियर हाईस्कूल सलियाणा बैंड ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आदर्श पब्लिक स्कूल गैरसैंण ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल ने बेडू पाको बारामासा से लोक संस्कृति को दर्शाया। महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। महिला मंगल दल रुड़िया टाला मल्ला ने वर्ष 1980 के दौर में बरात निकालने की परंपरा को जीवंत किया। फरकंडे तल्ली ने पारंपरिक रीति-रिवाज और नृत्य की प्रस्तुति दी। विधायक अनिल नौटियाल और जगदीश बहुगुणा ने कहा कि ऐसे मेले सामाजिक समरसता और स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण को बढ़ावा देते हैं। निर्णायक की भूमिका कलम सिंह कठैत, पुष्पा रतूड़ी, महेशानंद जुयाल, जगदीश राज, मनोज शाह, दशरथ कंडवाल, पीडी जोशी ने निभाई। इस अवसर पर आदिबदरी मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, जीआईसी प्रधानाचार्य कलम सिंह कठैत, जिपंस जगदीश घंडियाली, व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सभासद दयाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed