फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Survey to be repeated before widening of Malari Highway

मलारी हाईवे के चौड़ीकरण से पहले दोबारा हो सर्वेक्षण

Mon, 05 Apr 2021 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Survey to be repeated before widening of Malari Highway
जोशीमठ-मलारी हाईवे के चौड़ीकरण कार्य को शुरू करने से पहले प्रशासन की ओर से जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नीती घाटी के ग्रामीणों ने मलारी हाईवे चौड़ीकरण से पहले हाईवे के किनारे स्थित भवन स्वामियों और भू स्वामियों के समक्ष सड़क का दोबारा सर्वेक्षण करने की मांग उठाई, जिससे भूमि अधिगृहण की स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में एसडीएम कुमकुम जोशी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और प्रभावित परिवार शामिल हुए। तपोवन निवासी ओम प्रकाश डोभाल ने कहा कि मलारी हाईवे का चौड़ीकरण कार्य कितने मीटर तक होगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि हाईवे को 24 मीटर तक चौड़ीकरण किया जा रहा है जो गलत है। ग्रामीणों ने हाईवे के किनारे स्थित भवन स्वामियों और भू स्वामियों के समक्ष सड़क का दोबारा सर्वेक्षण करने की मांग उठाई। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कमांडर मनीष कपिल ने कहा कि हाईवे पर जहां भी तीव्र मोड़ हैं, वहां हिल कटिंग कर सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क के 24 मीटर तक चौड़ीकरण कार्य की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed