{"_id":"64f309a2b856b16f7b09ae94","slug":"survey-started-to-remove-encroachment-from-tharali-van-road-traders-protest-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-1227-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: थराली-वाण मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए सर्वे शुरू, व्यापारियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: थराली-वाण मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए सर्वे शुरू, व्यापारियों का विरोध
Sat, 02 Sep 2023 03:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 02 Sep 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
देवाल। थराली-देवाल-मुंदाेली-लोहाजंग-वाण मार्ग से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया के तहत सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे के बाद लोनिवि अतिक्रमण हटाएगा। वहीं सड़क के दोनों ओर के मकानों व दुकानों का सर्वे करने पर स्थानीय लोग व व्यापारी आक्रोशित हैं।
व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने कहा कि शीघ्र संघ की बैठक कर अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। कहा कि यहां पर 300 दुकानें किराये पर हैं और बैंक से ऋण भी लिया हुआ है। यह दुकानें हटने से लोग बेरोजगार हो जाएंगे। यह राष्ट्रीय राजमार्ग भी नहीं है। वहीं इस सड़क के दोनों ओर बने कई भवन तीस साल पहले बनाए गए हैं। वहीं जनवादी नौजवान सभा के अध्यक्ष हेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि विषम भौगोलिक स्थिति होने से पहाड़ी क्षेत्र में इसे लागू नहीं करना चाहिए। उन्होंने सरकार से पहाड़ी क्षेत्र के लिए इस बारे में नया अध्यादेश लाने की अपील की।