{"_id":"6909ff795fdd268b5f08ae8e","slug":"supply-inspector-accused-of-abusing-dso-seeks-reply-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-119000-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पूर्ति निरीक्षक पर गाली गलौज का आरोप, डीएसओ ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पूर्ति निरीक्षक पर गाली गलौज का आरोप, डीएसओ ने मांगा जवाब
Tue, 04 Nov 2025 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
कोलपुड़ी के ग्रामीण ने की शिकायत, ऑडियो भी भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। एक ग्रामीण ने तहसील के पूर्ति निरीक्षक पर फोन पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करने और गाली गलौज का आरोप लगाया। ग्रामीण ने मामले की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी से की और ऑडियो भी भेजा। अब जिला पूर्ति अधिकारी ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक से तीन दिन में जवाब मांगा है।
कोलपुड़ी निवासी पृथ्वी सिंह ने थराली स्थित सरकारी राशन के गोदाम में तैनात पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार से फोन पर गांव में आने वाले सरकारी सस्ते गल्ले की जानकारी मांगी थी। पृथ्वी सिंह ने बताया कि इस दौरान पूर्ति निरीक्षक ने फोन पर उनके साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। पीड़ित ने इसकी शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी से कर दी और पूर्ति निरीक्षक से बातचीत का ऑडियो भी उन्हें भेजा। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय ने बताया कि संबंधित पूर्ति निरीक्षक से तीन दिन में जवाब मांगा है। यदि जांच में मामला सही निकला तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं थराली के पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि व्यक्ति फोन पर लगातार परेशान कर रहा था। उन्होंने अभद्र शब्दों के प्रयोग के आरोपों को निराधार बताते हुए जल्द स्पष्टीकरण देने की बात कही।