{"_id":"65018f2f450d8219f207c494","slug":"sumit-stood-first-in-the-quiz-competition-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-1372-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: क्विज प्रतियोगिता में सुमित रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: क्विज प्रतियोगिता में सुमित रहे प्रथम
Wed, 13 Sep 2023 04:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 13 Sep 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से वाद-विवाद, क्विज, निबंध और पोस्टर-चार्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में सुमित प्रथम रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. केएल तलवाड़ ने किया। इस दौरान ‘छात्र संघ चुनाव की प्रासंगिकता’ विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रज्ञा प्रथम, अनुपमा द्वितीय व सोनम तृतीय रहीं। क्विज प्रतियोगिता में सुमित, सानिया, सारिका, साक्षी, दिव्या प्रथम, सोनाली, प्रीति, निशा, लक्ष्मण, स्नेहा, संजना, द्वितीय स्थान पर रहे। ‘चुनावी राजनीति और मतदान व्यवहार’ विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में सारिका थपलियाल प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय और अनामिका तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर एवं चार्ट प्रतियोगिता में सार्थक सिंह व प्रज्ञा प्रथम, अमीषा द्वितीय तथा खुशनुमा तृतीय रहे। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डाॅ. कविता पाठक, डाॅ. मदन शर्मा और डाॅ. कीर्तिराम डंगवाल आदि मौजूद थे। संवाद