{"_id":"68a5cb854bfd6acf920468f3","slug":"studies-in-schools-halted-teachers-chalk-down-strike-continues-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-114278-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्कूलों में पढ़ाई ठप, शिक्षकों की चॉक डाउन हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्कूलों में पढ़ाई ठप, शिक्षकों की चॉक डाउन हड़ताल जारी
Wed, 20 Aug 2025 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 20 Aug 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो
शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, दिया धरना, चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
अब 25 को ब्लॉक मुख्यालयों पर करेंगे धरना-प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा नियमावली 2022 को निरस्त करने, शत-प्रतिशत पदोन्नति व स्थानांतरण की मांग को लेकर जिले के राजकीय शिक्षकों की चॉक डाउन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में चिलचिलाती धूप में भी शिक्षकों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन कर धरना दिया। शिक्षकों के कार्य बहिष्कार से विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य ठप हो गया है। अब शिक्षकों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की दी चेतावनी दी है। इसके तहत वह 25 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे।
बुधवार कोे धरना स्थल पर हुई सभा में राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीवान सिंह कंडेरी ने कहा कि कई वर्षों के सेवाकाल के बाद शिक्षक पदोन्नति से प्रधानाचार्य पद तक पहुंचते हैं लेकिन लंबे समय से यह प्रक्रिया बंद है। अब प्रधानाचार्य के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया अपनाई जा रही है जो शिक्षकों के साथ अन्याय है। इस नियमावली के निरस्त होने तक आंदोलन किया जाएगा। शिक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने, शत-प्रतिशत पदोन्नति और शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई है। इसके अलावा राइंका माणा घिंघराण सहित कई अन्य विद्यालयों में भी आंदोलन चल रहा है। इस मौके पर मंत्री भूपेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष नवनीत सिंह, अनूप, कुंवर सिंह रावत, विनोद पुरोहित, महेंद्र हिंदवाल, जयेंद्र सिंह पंवार, हरेंद्र कुंवर, नरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
शिक्षक बोले-जारी रहेगा आंदोलन
नारायणबगड़। राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों का कार्य बहिष्कार बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पदोन्नति, स्थानातंरण आदि मांगों को लेकर जीआईसी भगोती, जीआईसी और जीजीआईसी नारायणबगड़, जीआईसी असेड़ सिमली, जीआईसी पैंतोली, जीआईसी रैंस चोपता, जीआईसी कोठली, जीआईसी हंसकोटी आदि विद्यालयों के शिक्षकों ने चाॅक डाउन कर कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के चंद्र प्रकाश आर्य, बीना गुसांई, देवेंद्र जोशी, शकुंतला गौड़, संतोष फोनिया आदि ने विरोध जताते हुए कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों की लंबित मांगों का निराकरण नहीं करती है आंदोलन जारी रहेगा। संवाद