फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students should have a good grip on the subject

Chamoli News: विषय पर अच्छी पकड़ बनाएं विद्यार्थी

Tue, 25 Feb 2025 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 25 Feb 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Students should have a good grip on the subject
पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में राजनीति विज्ञान में कॅरिअर की संभावनाएं विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य संजीव कुमार जुयाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में भविष्य निर्माण के लिए जरूरी है कि विद्यार्थी जीवन में अपने विषय पर अच्छी पकड़ बना लें जिससे तैयारी करने में काफी मदद मिलती है। सहायक प्राध्यापक डॉ. जगजीत सिंह ने कहा कि राजनीति विज्ञान में उच्च शिक्षा, शोध, प्रशासनिक सेवा, पत्रकारिता, नीति निर्माण के अलावा अन्य संभावनाओं के बारे में बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. साजिया सिद्दीकी ने राजनीति विज्ञान के व्यापक प्रभाव और उसकी व्यवहारिकता पर प्रकाश डाला। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर चमोला ने राजनीति विज्ञान का व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में महत्व बताया। संवाद
विज्ञापन


फोटो
व्यावसायिक कौशल निर्माण का प्रशिक्षण दिया
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए व्यावसायिक कौशल निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक कौशलों के निर्माण के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. हिमांशु बहुगुणा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक उन्नयन कौशल का प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें विभिन्न संस्थाओं में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। प्राचार्य डाॅ. एमपी नगवाल ने लर्नेट स्किल संस्था की ओर से दिए गए प्रशिक्षण को सराहा। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पीएल शाह, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. संध्या गैरोला, डॉ. हर्षी खंडूड़ी, डॉ. विनीता नेगी, डॉ. विधि ढाैंडियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed