फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students gave the presentation of World Heritage Ramanam Dance

छात्र-छात्राओं ने दी विश्व धरोहर रम्माण नृत्य की प्रस्तुति

Tue, 18 Feb 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Students gave the presentation of World Heritage Ramanam Dance
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वीणा का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक रूप में विश्व धरोहर रम्माण नृत्य की भी शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय में सांस्कृतिक मंच निर्माण और शौचालयों के सुधारीकरण के लिए बजट उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ ही जै-जै मां नंदा, तू रेंदी ऊंचा कैलाश मां..., ह्यूंद का दिनां फिर बौड़ी ऐगेनी..., मन लगीगे भीना तेरी नोसुर्या मुरूली मां..., देवतों मां देव ठुला त्रियुगीनारेण... जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रधानाचार्य कुसुम गड़िया, एबीईओ डा. भास्कर चंद्र बेवनी, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र सती, कल्याण सिंह चौधरी, चंद्र प्रकाश कंडारी, प्रमोद असवाल, हरेंद्र रावत, राजेश्वरी नेगी, गायत्री लिंगवाल, राजकिशोर और चंद्रकला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

किंगरी का झाला घुघुती... की दी प्रस्तुति
घाट। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय घाट के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने किया। इसके बाद बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और गढ़वाली गीत किंगरी का झाला घुघुती..., हे रूड़ी मिजाज रूड़ी..., घुंघुरू न बजा झम झमा..., खेला झुमैलो... जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य चंद्रकला भारती, अनीता राणा, ममता नेगी और देवेश्वरी बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed