फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   strike on tahesil

बिना आबादी क्षेत्र में करा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य

Mon, 08 Feb 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 08 Feb 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन

घाट ब्लाक में नंदाकिनी और चुफलागाड नदी में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य में हो रही अनियमितता पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कहा गया कि विभागीय अधिकारियों की ओर से आबादी क्षेत्र को छोड़कर निर्जन क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाए जा रहे हैं, जबकि आबादी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू ही नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने डीएम को मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2013 के जून माह में नंदाकिनी और चुफलागाड के कटाव से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, जबकि आज भी कई भवन असुरक्षित हैं। घाट बाजार पैदल पुल, तहसील परिसर, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस, पंचायत घर उस्तोली के आसपास नदियों के कटाव से खतरा बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर अभी तक बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू नहीं हुए हैं, जबकि सिंचाई विभाग की ओर से उन स्थानों पर नदी किनारे चेकडैम और बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाए जा रहे हैं, जहां आबादी क्षेत्र नहीं है। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शीघ्र मौके पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने और शीघ्र आबादी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने के भी निर्देश दिए।


 इस मौके पर उस्तोली प्रधान संध्या देवराड़ी, सावित्री देवी, सरस्वती देवी, सुशीला, रीना रौतेला, सतेश्वरी, मीना, पवित्रा देवी, रुकमा देवी, सुमन, शाबिया, गीता देवराड़ी, शकुंतला देवी, किशन शाह, कस्तूरा देवी और महेशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed