फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Strengthen the system by regularly patrolling sensitive areas.

Chamoli News: संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त कर व्यवस्था मजबूत बनाएं

Tue, 26 May 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 26 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the system by regularly patrolling sensitive areas.
फोटो-
विज्ञापन

वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी डॉ. विनय भार्गव ने ली अधिकारियों की बैठक
दिवंगत राजेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी डॉ. विनय भार्गव ने धनपुर वन विश्राम भवन में वनाग्नि प्रबंधन की बैठक ली और जिले में वनाग्नि की स्थिति, विभागीय तैयारियों और फायर रिस्पॉन्स सिस्टम की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने विभिन्न फायर क्रू स्टेशनों और वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, सतत निगरानी और त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।


बैठक में बदरीनाथ वन प्रभाग, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग में पिछले वर्षों में हुई वनाग्नि घटनाओं का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर अलकनंदा वन प्रभाग की डीएफओ प्रियंका सुंडली, उप प्रभागीय वनाधिकारी विकास दरमोडा, जुगल किशोर, नवल किशोर, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के एसडीओ मोहन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी हेमंत बिष्ट, मनोहर सिंह बिष्ट, रविंद्र निराला और प्रमोद भट्ट मौजूद रहे। इसके बाद विनय भार्गव ने बदरीनाथ वन प्रभाग की चमोली रेंज का दौरा किया। यह वही स्थान था जहां वनाग्नि नियंत्रण कार्यों के दौरान फायर वॉचर राजेंद्र सिंह का झुलसा हुआ शव मिला था। उन्होंने घटना की जानकारी ली और दिवंगत राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। वन संरक्षक ने सभी फील्ड कार्मिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और आवश्यक सुरक्षा उपकरण और संचार साधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed