फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Stray dogs bite six people in Nandanagar market

Chamoli News: नंदानगर बाजार में लावारिस कुत्ते ने छह लोगों को काटा

Wed, 06 May 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 06 May 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs bite six people in Nandanagar market
फोटो
विज्ञापन


सभी जिला अस्पताल रेफर, दहशत में आए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। लावारिस कुत्ते ने नंदानगर बाजार में दो बरातियों और अलग-अलग जगहों पर चार लोगों को बुरी तरह काट दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को जिला अस्पताल गोपेश्वर के लिए रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि कुत्ता पागल हो गया था। बाद में किसी ने कुत्ते को मार डाला।

नंदानगर बस स्टेशन पर बुधवार को क्षेत्र में एक बरात जा रही थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने बरातियों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने चरी गांव निवासी नौरती देवी (45) के हाथ को बुरी तरह काट दिया। महिला को मुश्किल से छुड़ाया गया तो कुत्ते ने मोख मल्ला गांव निवासी बच्ची रितिका (9) के पैर में काट दिया। इससे पहले बाजार में ही कुत्ते ने सैतोली के पूर्व ग्राम प्रधान डबल राम, बिजार निवासी खीम सिंह, सुतोल निवासी विनोद सिंह, सैतोली निवासी सुनीता देवी को भी काटा। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल गोपेश्वर के लिए रेफर कर दिया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि नगर क्षेत्र में लावारिस कुत्ते लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बुधवार को अलग-अलग जगहों पर कुत्ते ने छह लोगों को काट दिया। दोपहर में कुछ अज्ञात लोगों ने कुत्ते को मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed