{"_id":"6814cdcfbed82454d906abea","slug":"storyteller-morari-bapu-will-narrate-ram-katha-in-nandprayag-from-today-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112162-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नंदप्रयाग में आज से रामकथा करेंगे कथावाचक मोरारी बापू, ग्रामीणों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नंदप्रयाग में आज से रामकथा करेंगे कथावाचक मोरारी बापू, ग्रामीणों में उत्साह
Sat, 03 May 2025 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Updated Sat, 03 May 2025 03:56 PM IST
सार
कथावाचक मोरारी बापू आज चमोली में रामकथा करेंगे। इससे पहले वह देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में कथा अनुष्ठान पूर्ण कर चुके हैं। इस बार कथा का आयोजन मुंबई की सत्संगी रीना गौड़ की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संत मोरारी बापू।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अलकनंदा और नंदाकिनी नदी के पावन संगम पर कथावाचक मोरारी बापू शनिवार को 3 मई से रामकथा का व्याख्यान करेंगे। शुक्रवार से आयोजन स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। कथावाचक मोरारी बापू यहां 956वीं रामकथा का व्याख्यान करेंगे। विगत वर्ष कर्णप्रयाग के जिलासू में रामकथा हुई थी।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक नंदप्रयाग चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित है। कथावाचक मोरारी बापू इससे पहले देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में कथा अनुष्ठान पूर्ण कर चुके हैं। इस बार कथा का आयोजन मुंबई की सत्संगी रीना गौड़ की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई मध्यप्रदेश की महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत
विज्ञापन
कथा आयोजन समिति के मनोज जोशी ने बताया कि कथावाचक मोरारी बापू नंदप्रयाग पहुंच गए हैं। शनिवार से यहां रामकथा का आयोजन होगा।