फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Stones rained again on Malari Highway, problems persist

मलारी हाईवे पर फिर हुई पत्थरों की बरसात, मुश्किलें बरकरार

Fri, 27 Aug 2021 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Stones rained again on Malari Highway, problems persist
मलारी हाईवे पर चट्टान से पत्थरों के छिटकने से प्रभावित हुआ हाईवे खोलने का काम। - फोटो : GOPESHWAR
नीती घाटी में रुक-रुककर हो रही बारिश से मलारी हाईवे से मलबा हटाने का काम प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को 14वें दिन भी हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला जा सका। बीआरओ ने बृहस्पतिवार तक 450 मीटर हिस्से से मलबा हटा दिया था, लेकिन रात को बारिश के बाद दोबारा भूस्खलन शुरू हो गया। शुक्रवार को बीआरओ को मलबा हटाने का काम रोकना पड़ा। 14 अगस्त को सुराईंथोटा और तमक गांव के बीच चट्टान से भूस्खलन होने से मलारी हाईवे बाधित हो गया था। 18 अगस्त को चट्टान से मलबा और पत्थरों का छिटकना बंद हुआ तो बीआरओ की जेसीबी ने 500 मीटर हिस्से से मलबा और बोल्डरों को हटाने का काम शुरू किया। बोल्डरों को विस्फोट कर तोड़ा गया। इसी भूस्खलन क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों और सेना व आईटीबीपी के जवानों की पैदल आवाजाही के लिए रास्ते का निर्माण भी किया गया, लेकिन बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश के बाद से चट्टान से दोबारा पत्थर छिटकने लगे। ऐसे में हाईवे खोलने का काम प्रभावित हो गया है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि अब मौसम सामान्य होने के बाद ही हाईवे सुचारु किया जा सकता है। वहीं, मौसम खराब होने से चौथे दिन भी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नीती घाटी की दुकानों में मोमबत्ती खत्म होने के बाद अब ग्रामीण लकड़ियां जलाकर रात बिताने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

जुम्मा में उपलब्ध कराया जाए राशन
नीती घाटी के तमक गांव के ग्रामीणों को सरकारी राशन लेने के लिए सुराईंथोटा आना पड़ता है। अब यहां हाईवे बंद होने से ग्रामीण सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीण बलवंत सिंह, राय सिंह, विशन सिंह, प्रेम बुटोला और शंकर सिंह का कहना है कि जब तक हाईवे सुचारु नहीं हो जाता, उनके लिए जुम्मा की सस्ते गल्ले की दुकान से राशन उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों ने इस संबंध में जोशीमठ तहसील को भी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed