{"_id":"6889fdeeeae94b34ee03c85c","slug":"stone-mixers-control-panel-theft-two-laborers-caught-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-113898-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मशीन का कंट्रोल पैनल चुराने वाले दो मजदूर श्रीनगर से पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मशीन का कंट्रोल पैनल चुराने वाले दो मजदूर श्रीनगर से पकड़े
Wed, 30 Jul 2025 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 30 Jul 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ लाख का था सामान, यूपी निवासी हैं दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। ब्लॉक ज्योतिर्मठ के करछों क्षेत्र से कंक्रीट मिक्सर मशीन का कंट्रोल पैनल चुराने पर पुलिस ने दो मजदूरों को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी मिला है।
मंगलवार को हरिमोहन सिंह ने ज्योतिर्मठ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि उनके निर्माणाधीन स्टोन क्रशर साइड पर लगी कंक्रीट मिक्सर मशीन का कंट्रोल पैनल चोरी हो गया है। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने संदेह जताया कि वहां काम करने वाले दो मजदूरों का इसमें हाथ हो सकता है। घटना वाली रात ऑपरेटर शिवा सिंह और हेल्पर संजय सिंह दोनों निवासी खबरा, थाना खुर्जा, बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, घटना वाली रात से फरार हैं। पुलिस ने दोनों संदिग्धों की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि वे रोडवेज बस से देहरादून की ओर जा रहे हैं। लोकेशन श्रीनगर के आसपास मिली। ऐसे में श्रीनगर पुलिस से संपर्क किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।