फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Stolen goods by breaking the shutters of three shops

Chamoli News: तीन दुकानों के शटर तोड़कर सामान चुराया

Wed, 20 Dec 2023 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 20 Dec 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
Stolen goods by breaking the shutters of three shops
गौचर। चोरों ने गौचर बाजार में तीन दुकानों के शटर तोड़कर सामान चुरा लिया। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन

मंगलवार रात को केशवाइज स्कूल के समीप स्थित राणा जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरों ने दुकान से नकदी और एसबीआई भवन के पास रावत बुक डिपो व भंडारी बर्तन भंडार के गोदामों का ताला तोड़कर बैग चोरी कर लिए। बुधवार को घटना की सूचना पर पुलिस ने नगर में लगे सीसीटीवी कैमर खंगाले। चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में एक नकाबपोश सभी दुकानों में चोरी की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया। जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा। दूसरी ओर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, अर्जुन भंडारी, रवि रावत, सुनील पंवार, भूपेंद्र बिष्ट, कैलाश केडियाल, विपुल डिमरी, जगदीश बिष्ट ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और गश्त बढ़ाने के लिए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed