फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Stole cash and jewelry by breaking locks of two houses

दो मकानों के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चुराए

Mon, 08 Nov 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Stole cash and jewelry by breaking locks of two houses
रविवार रात को कर्णप्रयाग मुख्य बाजार के पास स्थित कालोनी में चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और जेवर चुरा लिए। चोरी की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। लोगों ने नगर में रात को पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी में संलिप्त लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं ने बताया कि लखपत सगोई और नरेंद्र कंडवाल कर्णप्रयाग में किराए के मकान पर रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ितों की ओर से बताया गया है कि दीपावली त्योहार पर दोनों परिवार अपने गांव गए थे। सोमवार सुबह जब वे कर्णप्रयाग स्थित अपने कमरों पर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे मिले और सारा सामान बिखरा था। थानाध्यक्ष ने कहा कि लखपत सगोई और नरेंद्र कंडवाल ने जेवर और नकदी चोरी होने की तहरीर दी है। पुलिस टीम को घटना स्थल पर भेजकर मौका मुआयना किया गया है। नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed