Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   State Foundation Day celebrations in Gairsain Chief Minister Dhami to attend

उत्तराखंड स्थापना दिवस: भराड़ीसैंण में सीएम धामी, आंदोलनकारियों का किया सम्मान, युवा आयोग के गठन की घोषणा

Mon, 09 Nov 2026 12:01 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 12:01 PM IST
सार

त्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर गैरसैंण के भराड़ीसैंण से लेकर देहरादून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
State Foundation Day celebrations in Gairsain Chief Minister Dhami to attend
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: सीएम धामी ने किया शहीद आंदोलनकारियों को नमन - फोटो : सूचना

विस्तार

विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को भराड़ीसैंण पहुंचे। यहां विधानसभा भवन परिसर में आयोजित समारोह में उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान किया और परेड की सलामी लेने के साथ उसका निरीक्षण भी किया। समारोह में आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही युवा आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पहाड़ का पानी और जवानी दोनों प्रदेश के विकास के काम आ रहे हैं। राज्य की महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। प्रदेश में साढ़े तीन लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर विपक्ष का रवैया सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन

उत्तराखंड के डीएनए में हार नहीं
सीएम धामी ने उत्तराखंड के डीएनए में हार नहीं है। राज्य ने बीते वर्षों में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की एक दशक की विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है। प्रदेश में राष्ट्रीय परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि रेल लाइन का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हवाई और रोपवे कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है। उन्होंने चारधाम सड़क परियोजना से लेकर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) तक प्रदेश में किए गए कार्यों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों की भागीदारी से प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के संदेश पर आभार जताते हुए कहा कि देवभूमि के प्रति उनका विशेष लगाव विचारों, संकल्पों और निरंतर प्रयासों में भी दिखाई देता है।

Trending Videos

राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने भी दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता ने उसे विशिष्ट पहचान दी है। प्रदेश के लोगों ने राष्ट्रीय सेवा, वीरता और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड के लोग पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के बीच संतुलन बनाते हुए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में उत्तराखंड को देश का सांस्कृतिक हृदय बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और जीवंत लोक संस्कृति से समृद्ध देवभूमि के लोगों ने राष्ट्रसेवा, साहित्य, कला और संस्कृति सहित अनेक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने बाबा केदार से प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed