{"_id":"6aeda9e2dffea0bd330fb874","slug":"stalls-by-self-help-groups-set-up-at-the-collectorate-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121818-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कलेक्ट्रेट में सजे स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कलेक्ट्रेट में सजे स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल
Fri, 06 Nov 2026 03:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 06 Nov 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। दीपावली पर्व पर स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए हरियाली क्लस्टर देवर खडोरा की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्टॉल लगाए हैं। स्टॉलों पर महिलाओं की ओर से तैयार पारंपरिक दीपक, मूर्तियां और सजावटी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। बजरंगबली स्वयं सहायता समूह के आकर्षक दीपक और मूर्तियां लोगों को लुभा रही हैं।
हिलांस और भवानी समूह के उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र बने हैं। देवभूमि स्वयं सहायता समूह की अंजू राणा सहित अन्य महिलाओं ने मिट्टी के दीये और घरेलू उपयोग की वस्तुएं स्टॉलों पर सजाई हैं। ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने और स्थानीय उत्पादों की बिक्री का अवसर मिल रहा है। संवाद