फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sports Department Chamoli organized a cross country race

Chamoli News: क्राॅस कंट्री दौड़ की 12 आयु वर्ग में आरुषि प्रथम

Sun, 01 Oct 2023 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
Sports Department Chamoli organized a cross country race
खेल विभाग चमोली की ओर से गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गोपेश्वर खेल मैदान से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान हुए बालिका के अंडर 12 आयु वर्ग की दो किमी दौड़ में जीआईसी बसगना की आरुषि प्रथम, जीआईसी गोपेश्वर की विदिशा द्वितीय व जीआईसी डुंगरी मैकोट की निकिता तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


अंडर 14 आयु वर्ग की तीन किमी दौड़ में जीआईसी डुंग्री की टैमी प्रथम, एनवी पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की निशा द्वितीय व जीआईसी डुंग्री मैकोट की बेबी तृतीय रहीं। अंडर 17 आयु वर्ग की पांच किमी दौड़ में जीआईसी बैरागना की ईशा बर्त्वाल पहले, जीआईसी डुंग्री मैकोट की मीनाक्षी दूसरे व केवी गोपेश्वर की कल्पना नेगी तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा सभी आयु वर्ग में लॉटरी सिस्टम से भी प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उत्तराखंड वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव हेम पुजारी, कमल किशोर, गोपाल बिष्ट, केसी पंत, जयदीप झिंक्वाण, रघुनाथ बुटोला, प्रकाश सती, लता झिंक्वाण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed