फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snowfall on the peaks of Badrinath

Chamoli News: बदरीनाथ की चोटियों पर हुई बर्फबारी

Mon, 04 May 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 04 May 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Snowfall on the peaks of Badrinath
फोटो
विज्ञापन


बदरीनाथ। तीन दिनों से बदरीनाथ धाम में मौसम बदला हुआ है। लगातार हो रही बारिश बीच सोमवार को बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रद्धालु बारिश के बीच ही दर्शनों के लिए लाइन में लगे रहे।
पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। सोमवार दोपहर बाद धाम की चोटियों नर नारायण पर्वत, नीलकंठ पर्वत पर जमकर बर्फबारी हुई। हालांकि बारिश और ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। बदरीनाथ निवासी रामनारायण भंडारी ने बताया कि धाम में तीन दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है और बदरीविशाल के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हैं। गुजरात की श्रद्धालु जमुना बैन का कहना है कि कठिन मौसम भी उनकी आस्था को डिगा नहीं सकता। भगवान बदरीनाथ के दर्शन करना उनके जीवन का सौभाग्य है। संवाद
विज्ञापन



बदरीनाथ में हृदय गति रुकने से दो श्रद्धालुओं की मौत

बदरीनाथ। हृदय गति रुकने से बदरीनाथ धाम में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। धाम में अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
सोमवार को सुरेश मोतीराम नेमाड़े (60) निवासी पतोड़ा आलमपुर महाराष्ट्र और माखनलाल जगन्नाथ कोठारी (70) निवासी चंद्रपुर महाराष्ट्र से दर्शन करने के लिए बदरीनाथ धाम में आए थे। अचानक दोनों की तबीयत खराब होने पर उन्हें बदरीनाथ धाम स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं एक श्रद्धालु बसंत राम पूराडकर (75) निवासी मुंबई महाराष्ट्र की 30 अप्रैल को हृदय गति रुकने से मौत हुई थी। बदरीनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक तीन श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब और मांस का सेवन व बेचना अपराध घोषित

नगर पंचायत ने तैयार किया बायलॉज, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। नगर पंचायत ने बदरीनाथ धाम क्षेत्र में शराब व मांस के सेवन और बिक्री को अपराध घोषित किया है। इसका उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बदरीनाथ धाम में अभी तक मांस और शराब को लेकर कानूनी प्रावधान नहीं था। पुलिस ऐसे मामलों के सामने आने पर मामूली चालानी कार्रवाई ही कर पाती थी। हालांकि धाम में मांस के मामले तो न के बराबर ही आते हैं लेकिन कई बार कुछ शरारती तत्व शराब लेकर वहां घूमने पहुंच जाते हैं। अब नगर पंचायत बदरीनाथ ने इसको लेकर सख्त नियम बना दिए हैं। नगर पंचायत ने धाम में इन गतिविधियों को अपराध घोषित किया है। बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि इस नियम को लेकर होटल, लॉज के संचालकों को अवगत करा दिया गया है। बताया गया यदि कोई तीर्थयात्री इस तरह की मांग करता है तो उसकी सूचना थाने को दी जाए। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed