फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snowcrest and Kamet hotel owners did not get compensation

Chamoli News: स्नोक्रेस्ट और कामेट होटल स्वामियों को नहीं मिला मुआवजा

Mon, 03 Apr 2023 08:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Snowcrest and Kamet hotel owners did not get compensation
आपदा के समय तिरछे हुए दो होटलों को लेकर होटल स्वामियों में असमंजस की स्थिति है। इन होटलों का न तो प्रभावितों को मुआवजा मिला है और न ही प्रशासन की ओर से आगे की कोई कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जोशीमठ नगर में जनवरी महीने में भू-धंसाव अचानक तेज हो गया था जिस कारण यहां कई आवासीय मकानों में दरारें आ गई थीं जिनको प्रशासन ने खाली करा दिया। साथ ही नगर के दो होटलों के असुरक्षित होने पर उन्हें प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। जबकि दो अन्य होटल भी तिरछे होकर आपस में मिल गए लेकिन इनको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है जबकि होटलों को आपदा के समय से ही बंद किया हुआ है। इसे लेकर होटल स्वामियों में असमंजस की स्थिति है। कामेट होटल के स्वामी देवेश कुंवर ने बताया कि होटलों का अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। न ही इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से वार्ता हुई थी जिसमें मुख्यमंत्री ने व्यवसायियों को आश्वासन दिया था कि सरकार उनके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होने देगी। उनका कहना है कि प्रशासन को होटलों को लेकर जल्द निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed