फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Smell of India by taking loans from relatives

रिश्तेदारों से कर्ज लेकर खेलो इंडिया में गई महक

Wed, 04 Mar 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Smell of India by taking loans from relatives
प्रतिभा को प्रोत्साहन करने के दावे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन सरकारी सिस्टम की ओर से कोई प्रयास दिखाई नहीं देता। यही वजह है कि नेशनल स्कीइंग में रजत पदक जीतने के बावजूद विभाग की ओर से उसे विजेता राशि नहीं मिली। ऐसे में महक को कर्ज लेकर खेलो इंडिया के तहत जम्मू-कश्मीर जाना पड़ा है।
विज्ञापन

फरवरी महीने में औली में नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता हुई थी, जिसके जूनियर वर्ग में महक ने रजत पदक जीता था, लेकिन पर्यटन विभाग की ओर से विजेताओं को मिलने वाली विजेता राशि उसे नहीं मिल पाई। महक का चयन खेलो इंडिया के तहत उत्तराखंड की टीम में हुआ था। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए उसे चार हजार रुपये जमा करने थे लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण और विजेता राशि नहीं मिलने के कारण वह प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने में असमर्थ थी। तब महक की मां सुभद्रा कवांण ने रिश्तेदारों से कर्ज लिया। सुभद्रा बताती हैं कि कुछ पैसे उनके पास थे जबकि शेष रिश्तेदारों से कर्ज लेकर जमा किए। यदि पर्यटन विभाग समय पर विजेता धनराशि दे देता तो यह नौबत नहीं आती। बुधवार को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए महक और टीम जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गई। उन्होंने कहा कि महक ने अपने दम पर तैयारी करके राष्ट्रीय खेलों में राज्य के लिए रजत पदक जीता था लेकिन विभाग की ओर से कोई मदद नहीं की गई।
विज्ञापन

खेलो इंडिया के लिए टीम जम्मू-कश्मीर रवाना
जोशीमठ (संवाद)। खेलो इंडिया के तहत औली स्नो स्की एंड स्नोबोर्ड स्कूल की टीम बुधवार को जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गई है। टीम में 13 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में छह से 11 मार्च तक खेल प्रतियोगिता होंगी। औली स्की एंड स्नोबोर्ड के कोच अजय भट्ट का कहना है कि पहली बार स्नो स्कीइंग को खेलो इंडिया में शामिल किया गया है। यहां स्कीइंग, स्नोबोर्ड, क्रास कंट्री आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed