फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sign board in Sanskrit language on Chardham Yatra route

चारधाम यात्रा मार्ग पर संस्कृत भाषा में लगें साइन बोर्ड

Mon, 23 Nov 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sign board in Sanskrit language on Chardham Yatra route
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से कालिदास जयंती सप्ताह महोत्सव पर ऑनलाइन विद्वत संगोष्ठी आयोजित की गई। महाकवि-कालिदासस्य जन्मभू: विषय पर हुई संगोष्ठी में संस्कृताचार्यों ने चारधाम यात्रा मार्ग के साथ ही संस्कृत नगरी हरिद्वार व ऋषिकेश और संस्कृत ग्रामों में जगह-जगह संस्कृत भाषा में साइन बोर्ड स्थापित करने और संस्कृत भाषा के प्रचार पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता संस्कृत महाविद्यालय कविल्ठा में पूर्व प्रधानाचार्य सुरेशानंद गौड़ ने कहा कि कालीदास की जन्मस्थली कविल्ठा का प्रचार और विकास होना चाहिए। संयोजक पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि के प्रवक्ता डा. मधुसूदन सती ने संस्कृत भाषा के संरक्षण व प्रचार पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रवक्ता ऋषिराम बहुगुणा ने संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। डा. नरेंद्र पांडे ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थापित होने वाले साइन बोर्ड पर हिंदी के साथ ही संस्कृत भाषा का उपयोग होना चाहिए। संस्कृत नगरी और संस्कृत गांवों का विकास हो। इस मौके पर कैलाश देवली, राकेश कुमार शर्मा, गिरीश चंद्र तिवारी, मोलाराम भट्ट, मधुसूधन सती, रोशन गौड़, कमला गोस्वामी, डा. निधि छावड़ा, आचार्य गणेश फोन्दणी, डा. नवीन जसोला, संतोष प्रकाश, कुलदीप मैंदोली, मोहन जोशी, आशा भट्ट, तनु नेगी, आचार्य विशाल प्रसाद भट्ट, भगत प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed