फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shrinanda's Lokjaat will pass through broken roads and overflowing streams

Chamoli News: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से गुजरेगी श्रीनंदा की लोकजात

Sun, 17 Aug 2025 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 17 Aug 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
Shrinanda's Lokjaat will pass through broken roads and overflowing streams
फोटो
विज्ञापन

बारिश से पैदल मार्ग की स्थिति हुई खस्ताहाल, अब यात्रा 24 को पहुंचेगी देवाल ब्लाॅक
यात्रा मार्ग पर कुलिंग में पुलिया नहीं, एक जगह बहने के कगार पर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। बारिश के कारण श्रीनंदा लोकजात पैदल मार्ग की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है। कई गदेरों में अस्थायी पुलिया बह गई है। ऐसे में नंदा की लोकजात इस बार क्षतिग्रस्त रास्तों और उफनते गदेरों से गुजरेगी। इस संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को ज्ञापन देकर श्रीनंदा लोकजात के पैदल मार्ग को दुरुस्त करने और वांक गांव के ध्यान गदेरे पर पुल बनाने की मांग की।
बीते 16 अगस्त को सिद्धपीठ मंदिर कुरुड़ से श्री नंदा लोकजात यात्रा रवाना हुई थी। अब यात्रा अब 24 अगस्त को देवाल ब्लॉक पहुंचेगी जबकि 30 अगस्त को वेदनी में सप्तमी की जात कर लौटेगी। मगर स्थिति यह है कि यात्रा मार्ग के आने-जाने के मार्ग की हालत ठीक नहीं है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट ने बताया कि फल्दियागांव में गदेरे पर बनी पुलिया कभी भी बह सकती है जबकि कुलिंग गदेरे पर पुलिया नहीं है। इस बार भारी बारिश से यात्रा मार्ग भी खस्ताहाल हो गए हैं। लोहाजंग से वेदनी तक कई स्थान पर पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने यात्रा से पहले मार्ग को दुरुस्त करने और गदेरों पर पुलिया बनाने की मांग की। वहीं रुपकुंड पर्यटन विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने बताया कि वांक गांव के नीचे ध्यान गदेरे की पुलिया इस बरसात में भी बह गई है। वहीं जिला पंचायत के अवर अभियंता प्रदीप भंडारी ने बताया कि मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन


पिलखड़ा-ल्वाणी में नंदा उत्सव 26 से

देवाल। सिद्धपीठ राजराजेश्वरी मंदिर पिलखड़ा-ल्वाणी में दो दिवसीय नंदा उत्सव का आयोजन 26 अगस्त से होगा। मेलाध्यक्ष महाबीर बिष्ट ने बताया कि दो दिवसीय राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला नंदा उत्सव का आयोजन लोकजात यात्रा के समय और प्रतिवर्ष किया जाता है। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 26 अगस्त से होगा और समापन 27 को। मेले में शिक्षण संस्था, महिला मंगल दल, प्रदेश के सांस्कृतिक कला मंच व लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। मेले का शुभारंभ विधायक भूपाल राम टम्टा व समापन निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed