फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shanu first in general knowledge competition

Chamoli News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शानू प्रथम

Tue, 04 Nov 2025 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 04 Nov 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
Shanu first in general knowledge competition
पोखरी (चमोली)। राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा में वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग नागनाथ रेंज की ओर से विद्यालय में हुई गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर ने छात्र-छात्राओं को जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र और प्रकृति संतुलन के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसके बाद हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुल 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें शानू ने प्रथम, अर्पित सिंह ने द्वितीय और आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी, उपवन क्षेत्राधिकारी विरेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा आनंद सिंह रावत, वन बीट अधिकारी संदीप सिंह कंडारी ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। इस मौके पर दयाल सिंह गड़िया, ज्योति पंत, प्रियंका, मीरा रावत, हरेंद्र सिंह चौधरी, प्रभात किशोर रावत, उपवन क्षेत्राधिकारी विरेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा मोहन सिंह बर्त्वाल, आनंद सिंंह रावत, पुष्कर सिंह नेगी, वन आरक्षी अमित मैठाणी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed