फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   SDM reprimands the executing agency for closure of road for four months

Chamoli News: चार माह से सड़क बंद होने पर एसडीएम ने कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार

Thu, 14 Sep 2023 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
SDM reprimands the executing agency for closure of road for four months
सड़क जल्द खुलवाने के दिए निर्देश, ग्रामीणों ने की थी शिकायत
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी, जल्द सड़क खोलने का दिया आश्वासन
भूस्खलन से चार माह से जौरासी-तोणजी सड़क बंद पड़ी है। बृहस्पतिवार को तोणजी गांव के ग्रामीणों ने सड़क बंद होने की शिकायत उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे से की तो एसडीएम ने कार्यदायी संस्था के प्रबंधक को फोन पर कड़ी फटकार लगाई और सड़क तुरंत खुलवाने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही एनपीसीसी कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर जल्द सड़क खोलने का आश्वासन दिया।



पिछले लंबे समय से जौरासी-तोणजी (7 किमी) सड़क पर द्वितीय फेज के तहत नाली, पुश्ता व हिल साइड दीवार निर्माण का काम चल रहा है। हालांकि सड़क पर छाेटे वाहनों की आवाजाही भी होती थी लेकिन पिछले चार माह से सड़क भूस्खलन से बंद पड़ी है। ऐसे में ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए करीब दस किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने एनपीसीसी के प्रबंधक नरेश टमटियाल को फटकार लगाई और शीघ्र सड़क को खोलने और सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया। इस मौके पर तोणजी के ग्राम प्रधान मुकेश नेगी, पूर्व प्रधान माहेश्वरी नेगी, सत्येंद्र नेगी और ठाकुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed