फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Scholarships given to five meritorious students of GIC

Chamoli News: जीआईसी के पांच मेधावी छात्रों को दी छात्रवृत्ति

Sun, 03 Aug 2025 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 03 Aug 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Scholarships given to five meritorious students of GIC
फोटो
विज्ञापन

अभिभावक संघ की बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी वार मेमोरियल राजकीय इंटर काॅलेज में आयोजित अभिभावक संघ की बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस दौरान विद्यालय के पांच मेधावी छात्रों को स्व. रविप्रकाश-हेमलता श्रीवास्तव छात्रवृत्ति पुरस्कार दिया गया।

विद्यालय परिसर में पीटीए अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्यालय में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बनाए रखने की बात कही गई। वहीं विद्यालय के पुरातन छात्र एवं वर्तमान में एनटीपीसी जोशीमठ में एडीशनल जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत डाॅ. अनुभव श्रीवास्तव ने माता-पिता की स्मृति में स्व. रविप्रकाश श्रीवास्तव-हेमलता श्रीवास्तव स्मृति छात्रवृत्ति दी। भरत कुमार, दीपक राणा, अंशु नेगी, हिमांशु रावत (सभी कक्षा 12) को 10 हजार और कक्षा दसवीं के ऋषभ कुमार को ढाई हजार की छात्रवृत्ति पुरस्कार स्वरूप दी गई। डाॅ. अनुभव श्रीवास्तव लखनऊ के निवासी हैं और उन्होंने वर्ष 1983 से 1987 तक राइंका कर्णप्रयाग में पढ़ाई की थी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कोठियाल, अनीता देवी, वीरेंद्र मिंगवाल, प्रकाश राणा, जीएस तोपाल, एमएस तोमर और प्रकाश चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed