फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Schemes will be made according to local conditions: Pandey

स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बनेंगी योजनाएं : पांडे

Mon, 02 Nov 2020 07:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Schemes will be made according to local conditions: Pandey
पांचवां राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष इंदु कुमार पांडे ने जिला पंचायत सभागार में त्रिस्तरीय पंचायतों, नगर निकायों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की स्थानीय परिस्थितियां और जरूरतों के अनुसार योजनाएं बनेंगी। पंचायत और निकाय प्रतिनिधि अपने सुझाव और प्रत्यावेदन वित्त आयोग को पत्राचार व ई-मेल पर भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में पांचवां राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष इंदु कुमार पांडे ने समस्याओं और मौजूदा व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचायतों और निकायों के जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता से सीधे जुड़े होते हैं। वह समस्याओं को भी अच्छी तरह समझते हैं। इनके दृष्टिकोण, जरूरत, सुझाव और समस्याओं के आधार पर आयोग राज्य सरकार को संस्तुति देगा। इस दौरान जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने प्रमुखों के अधिकार बढ़ाने के साथ ही वाहन व अन्य सुविधाएं देने, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी व सदस्यों ने जिला पंचायत को नवाचारी कार्यों के लिए विशेष अधिकार देने, राज्य वित्त आयोग की धनराशि को दोगुना करने, 15वां वित्त से कटौती समाप्त करने, सदस्यों को मानदेय व पेंशन देने सहित अन्य सुझाव दिए। बैठक में अपर सचिव (वित्त एवं सदस्य सचिव) भूपेश चंद्र तिवारी, वरिष्ठ शोध अधिकारी अमित वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed