{"_id":"66fbf27e0a6ada24d80c1d00","slug":"scammers-active-in-badrinath-dham-phones-being-stolen-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108406-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ धाम में टप्पेबाज सक्रिय, चोरी हो रहे फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ धाम में टप्पेबाज सक्रिय, चोरी हो रहे फोन
Tue, 01 Oct 2024 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में इन दिनों टप्पेबाज सक्रिय हो गए हैं और बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि कुछ मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए लेकिन 25 मोबाइल का पता नहीं चल पा रहा है। यहां तक कि धाम से तीर्थपुरोहितों के मोबाइल भी चोरी हो रहे हैं।
ब्रह्मकपाल के तीर्थ पुरोहितों ने मोबाइल चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई और पुलिस से टप्पेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया कि कुछ समय पहले संजय हटवाल का मोबाइल चोरी हो गया था। 27 सितंबर को हरीश सती का मोबाइल भी चोरी हो गया। ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती ने कहा कि पुलिस प्रशासन को असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने कहा कि पूरे यात्राकाल में 150 मोबाइल खोने की शिकायत आई है। इसमें से आठ मोबाइल जुलाई माह में बरामद किए थे जिसमें टप्पेबाजों को भी पकड़ा गया था। अन्य मोबाइल लौटा दिए गए हैं। 25 मोबाइल की खोज के लिए उन्हें सर्विलांस पर लगाया गया है। संवाद