फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Satyagraha of protesters stopped in jail, did not eat food

जेल में भी आंदोलन जारी, 17 आंदोलनकारियों ने नहीं किया भोजन

Thu, 11 Jul 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha of protesters stopped in jail, did not eat food
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने के लिए प्रदर्शन करने वाले आंदोलनकारियों ने पुरसाड़ी जेल में भी आंदोलन जारी रखा है। बृहस्पतिवार को कई आंदोलनकारियों ने खाना न खाकर गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह जारी रखा। पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी व कांग्रेसजनों ने जेल में आंदोलनकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

दो साल पहले भराड़ीसैंण में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग के लिए प्रदर्शन करने वाले 35 आंदोलनकारियों को बुधवार को पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को कई आंदोलनकारियों ने सुबह से जेल की बैरक में ही गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह शुरू किया और भोजन नहीं किया। पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी, पीसीसी सदस्य अनिल कठैत, पूर्व भेषज संघ अध्यक्ष अरविंद नेगी और दीवान सिंह ने जेल से लौटकर बताया कि कई आंदोलनकारियों ने खाना नहीं खाया। आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। जेलर प्रमोद पांडे ने बताया कि आंदोलनकारियों में से लगभग 17 आंदोलनकारियों ने बृहस्पतिवार को खाना खाने से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने पानी और कुछ बिस्कुट खाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed