फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Saruli Meru Jiya Lagege, Teri Raunteli Mukhdi Ma... the audience danced to this

Chamoli News: सरूली मेरु जिया लगीगे, तेरी रौंतेलि मुखड़ी मा... पर झूमे दर्शक

Fri, 31 Oct 2025 05:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Saruli Meru Jiya Lagege, Teri Raunteli Mukhdi Ma... the audience danced to this
जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के गीतों को सुनने के लिए खचाखच भरा रहा पंडाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी पर्यटन किसान विकास मेले की छठवीं सांस्कृतिक संध्या में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। भरतवाण की सरूली मेरु जिया लगीगे, तेरी रौंतेलि मुखड़ी मा.. समेत एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. महेश चौधरी और कल्प इंडस्ट्रियल कालेश्वर के मैनेजर प्रदीप पंवार ने किया। इसके बाद भरतवाण ने घुट-घुट बाडुली लगीच, मैत्युं को रैबार आयूं च.., औ मेरा दगड्यूं.., देवी जागर.., मोहना तेरी मुरली बाजी, ग्वाल बालों का संग..,तिवारी मां बैठी होली सौंजड्या मेरी..., सरुली मेरु जीया लगीगे, तेरी रौंतेली मुखुड़ी मां.. सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी। दर्शक देर रात तक उनके गीतों पर झूमते रहे। प्रीतम भरतवाण के गीतों को सुनने के लिए पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, मेला अध्यक्ष सोहन लाल, बसंत भंडारी, मनोज भंडारी, मंदीश कंडारी, गिरीश किमोठी और बिछना रौथाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed