{"_id":"570135a54f1c1b8413c8121b","slug":"santa-banta-comedy-program-drew-applause","type":"story","status":"publish","title_hn":"संता-बंता कॉमेडी प्रोग्राम ने बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संता-बंता कॉमेडी प्रोग्राम ने बटोरी तालियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sun, 03 Apr 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा सुमन चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी, पंजाबी और भोजपुरी गीतों की शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने किया।
विज्ञापन
छात्रों की ओर से प्रस्तुत संता-बंता कॉमेडी प्रोग्राम में खूब चुटकुले सुनाए गए। इस प्रोग्राम ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अनिल डिमरी, एसएस झिंक्वाण, ऊषा झिंक्वाण, अरविंद अवस्थी, मनोज रांगड़, आरसी सती और पुष्पेंद्र झिंक्वाण आदि मौजूद थे।