फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Salary will stop if even one child is left in vaccination: DM

टीकाकरण में एक भी बच्चा छूटा तो रुकेगा वेतन : डीएम

Fri, 31 Jan 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Salary will stop if even one child is left in vaccination: DM
गोपेश्वर जिला सभागार में मिशन इंद्र धनुष को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक लेती डीएम स्वाति एस भदौ - फोटो : GOPESHWAR
मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) के तीसरे चरण में जिलाधिकारी ने जिला टास्क फोर्स को शतप्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए। जिले में 87 बच्चे और 11 गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से छूटे हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में अब यदि एक भी बच्चा या गर्भवती महिला छूटी तो संबंधित ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में मिशन इंद्रधनुष के तहत जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। उन्होंने पहले दो चरणों में केवल 94 बच्चों का ही टीकाकरण करने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। तीसरा चरण तीन से 13 फरवरी तक सात कार्य दिवसों में चलेगा। इसके अलावा डीएम ने नौ और दस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि नियंत्रण दवा खिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा क्लीनिकल स्टेब्लिसमेंट एक्ट के तहत सभी निजी और सरकारी अस्पतालों का पंजीकरण सुनिश्चित करने और हर महीने इसकी जांच के लिए अभियान चलाने को कहा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके सिंह ने कोरोना वायरस के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि इसके लिए सावधानी जरूरी है। बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाएं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है बस सतर्कता जरूर बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed