फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   safety wall fall in first rain.

सुरक्षा दीवार पहली बारिश में धराशायी

Sat, 21 May 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण (चमोली) Updated Sat, 21 May 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली की कलई उस समय खुल गई जब शुक्रवार को आई तेज बारिश से रानीखेत रोड पर लोनिवि द्वारा बनाई सुरक्षा दीवार ढह गई। दीवार गिरने से पास के पांच मकानों में मलबा और पानी घुस गया। लोगों ने लोक निर्माण विभाग की जांच करने और नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


रानीखेत रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब बारह लाख की लागत से दीवार का निर्माण किया गया लेकिन शुक्रवार को हुई तेज बारिश दीवार सहन नहीं कर पाई और भरभराकर गिर गई। दीवार टूटने से आसपास के लक्ष्मण सिंह खत्री, संजय कुमार सहित अन्य कई लोगों के मकानों में मलबा और बारिश का पानी घुस गया।
विज्ञापन


जान बचाने को भागे लोग
तेज पानी और मलबे को आता देख मकानों में रह रहे लोगों में भगदड़ मच गई। वे जान बचाने के लिए भागने लगे। लोगों ने कहा कि इस दौरान कई घरों में मलबा घुस गया। जिसे रातभर लोग साफ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि यह घटना रात में होती तो काफी नुकसान होता। लोक निर्माण विभाग के ईई पीसी जोशी ने कहा कि बारिश के पानी को दीवार सह नहीं पाई और क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पूरी तकनीकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed