{"_id":"5904c1954f1c1b4522c0d7dd","slug":"rudraprayag-youths-show-steadiness-in-recruitment-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती रैली में रुद्रप्रयाग के युवाओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती रैली में रुद्रप्रयाग के युवाओं ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Recruitment rally
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल सेना की भर्ती रैली में शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले के 3141 युवाओं ने दमखम दिखाया। भर्ती में शामिल 566 युवाओं ने 1600 मीटर दौड़ पूरी की। इस तरह गौचर में थल सेना भर्ती का पहला चरण पूरा हो गया। अब तीन मई तक चारों जिलों से दौड़ में चयनित हुए 1903 युवाओं का मेडिकल और भर्ती की अन्य प्रक्रियाएं संपन्न होंगी।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिले से थल सेना की भर्ती के लिए 4562 युवाओं ने आवेदन किया था। मेला मैदान में शनिवार सुबह हुई दौड़ में रुद्रप्रयाग जिले के 3141 युवा शामिल हुए जिसमें से 566 युवा ही दौड़ पूरी कर पाए।
विज्ञापन
26 अप्रैल से शुरू हुई भर्ती रैली में चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी चार जिलों से कुल 13761 युवा भर्ती की दौड़ में शामिल हुए। चार दिनों तक चली भर्ती रैली में चारों जिलों से मात्र 1903 युवा ही दौड़ पास कर पाए।
विज्ञापन
शेष 11858 युवा दौड़ में कामयाब न होने से भर्ती से बाहर हो गए। दौड़ में चयनित हुए चारों जिलों के 1903 युवाओं का अब अगले चार दिनों तक मेडिकल और अन्य परीक्षण किया जाएगा। तीन मई को भर्ती की सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद थल सेना की भर्ती समाप्त होगी। भर्ती निदेशक करनल एएस मंगत ने कहा कि युवा नियमित अभ्यास और पूरी तैयारी से ही भर्ती होने में कामयाब हो सकते हैं।