{"_id":"573749de4f1c1b5c689198a7","slug":"rudranath-dham-door-open-will-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को खुलेंगें रुद्रनाथ धाम के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को खुलेंगें रुद्रनाथ धाम के कपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली)
Updated Sat, 14 May 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। शनिवार को पूजा- अर्चना के बाद धाम के पुजारी और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर में रुद्रनाथ भगवान की उत्सव प्रतिमा को मंदिर के गर्भ गृह से निकाल कर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया है।
विज्ञापन
यहां शनिवार और रविवार को गोपीनाथ मंदिर में प्रवास के बाद रुद्रनाथ भगवानक की उत्सव डोली 16 मई को रुद्रनाथ धाम को प्रस्थान करेगी। रुद्रनाथ धाम के मुख्य पुजारी प्रयागदत्त भट्ट ने बताया कि उत्सव यात्रा 16 मई को गोपीनाथ मंदिर में पूजा- अर्चना के बाद रुद्रनाथ धाम के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
16 मई को उत्सव डोली गोपेश्वर गांव, गंगोलगांव, सगर, ग्वाड गांवों का भ्रमण कर रात्रि विश्राम के लिए ल्वींटी पड़ाव पहुंचेगी। 17 मई को सुबह प्रस्थान कर पनार पड़ाव पर बाल भोग व राज भोग लगाकर उत्सव यात्रा पितृधार और पंचगंगा होते हुए रुद्रनाथ धाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसके बाद 18 मई को पौराणिक परंपराओं के साथ रुद्रनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। इस मौके पर विजय प्रसाद, कमलेश, नवल भट्ट, महादेव प्रसाद, अरविंद भट्ट सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।