फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rs 15 lakh compensation should drain

15 लाख रुपये प्रति नाली दें मुआवजा

Tue, 20 Dec 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Tue, 20 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन

सिवाई के ग्रामीणों में रेल लाइन में अधिग्रहीत होने वाली भूमि का मुआवजा 15 लाख रुपये प्रति नाली देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि किसानों की पूरी उपजाऊ भूमि रेल लाइन में जा रही है। ऐसे में आने वाले समय में ग्रामीणों के सामने रोजगार का संकट होगा। ग्रामीणों ने सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में डीएम सहित रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का सिवाई गांव अंतिम स्टेशन है। यहां करीब 24.619 हेक्टेयर नाप भूमि रेल लाइन के लिए अधिग्रहीत होनी है। ग्रामीणों का कहना है कि रेल लाइन में करीब 150 से अधिक किसानों की भूमि जा रही है।
विज्ञापन


सिवाई संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सचिव मदन सिंह रावत, मातबर सिंह रावत आदि ने बताया कि रेल लाइन में आने वाले अन्य गांवों की अपेक्षा सिवाई गांव को नुकसान हो रहा है। कम दरों पर खेती रेल निगम को देने से लोगों के आगे आर्थिक समस्याएं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि प्रभावित किसानों को रेल विकास निगम 15 लाख प्रति नाली का मुआवजा दे, जिसके बाद ही भूमि देने पर किसान विचार करेंगे। दूसरी ओर भूमि अधिग्रहण रेल विकास निगम के महाप्रबंधक डा. एके बरनवाल ने बताया कि सभी प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। प्रभावित जिलों के डीएम मामले की रिपोर्ट भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed