फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rose water and herbal incense will be included in Panchbadri Prasad

गुलाब जल और हर्बल धूप होगी पंचबदरी प्रसाद में शामिल

Mon, 17 Feb 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Rose water and herbal incense will be included in Panchbadri Prasad
फोटो
विज्ञापन

गुलाब जल और हर्बल धूप होगी पंचबदरी प्रसाद में शामिल
काश्तकार मनरेगा के तहत कर रहे डैंमसक गुलाब की खेती
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। इस साल बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान काश्तकारों (महिला समूहों) की ओर से तैयार गुलाबजल और हर्बल धूप को भी पंचबदरी प्रसाद में शामिल किया जाएगा। स्थानीय काश्तकार बड़ी तादात में डैमस्क गुलाब की खेती कर इस प्रसाद को तैयार कर रहे हैं।

बीते साल काश्तकारों के स्वयं सहायता समूहों ने चौलाई के लड्डू प्रसाद के रूप में बेचकर काफी अच्छी आय अर्जित की थी। अब इस साल बदरीनाथ धाम में स्थानीय काश्तकारों की ओर से तैयार गुलाबजल और हर्बल धूप भी पंचबदरी प्रसाद के रूप में मिलेगी। काश्तकार इस समय मरेगा के तहत डैमस्क गुलाब की खेती कर रहे हैं। इसी गुलाब से गुलाब जल और हर्बल धूप तैयार की जा रही है। इस संबंध में सगंध पौधा केंद्र के जिला प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जोशीमठ ब्लॉक के 170 काश्तकार करीब 44.50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में डैमस्क गुलाब की खेती कर रहे हैं। इससे तैयार गुलाबजल और हर्बल धूप उनकी आय को बढ़ाने में काफी कारगर साबित होगा। जोशीमठ ब्लॉक के पाखी, सलूड़, डूंगरा, परसारी, मेरग, बड़ागांव, भग्यूल, लाता आदि गांवों में काश्तकार डैमस्क गुलाब की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed