{"_id":"d524060817b8c25c55b412faa7e9e406","slug":"rolli-mahotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारेण...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारेण...
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 29 Dec 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौली विकास महोत्सव के दूसरे दिन गोपीनाथ कला मंच और कल्पेश्वर सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
गोपीनाथ कला मंच के कलाकारों ने हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारेण, देवतो मां देवता होला त्रिजुगीनारेण, मेरा पहाड़े की रीति-रिवाज, रौली मेला मां जाण हमुन, हिमालय उत्तराखंड देश को भाल च जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
रौली महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची दशोली की ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर क्षेत्र के विकास का खाका तैयार करेंगे।
विज्ञापन
रौली महोत्सव में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने एक के बाद एक गढ़वाली, कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। जूनियर हाईस्कूल नैल-कुड़ाव की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया तो रौली-ग्वाड़ महिला मंगल दल की महिलाओं ने गढ़वाल की संस्कृति पर लोकगीत प्रस्तुत किया।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, वीरेंद्र असवाल, रौली के ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह राणा, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, महोत्सव के अध्यक्ष जयवीर भंडारी, आनंद सिंह पंवार, दिगंबर सिंह रावत, उदय सिंह रावत, भगत बड़वाल, पंकज, राजेश्वरी, मनोज रावत, हरेंद्र रावत, सुरेंद्र रौतेला, मोना रावत और मकर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
पशु प्रदर्शनी लगी
नैल-कुड़ाव गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। गाय प्रदर्शनी में सरिता देवी, देवेश्वरी देवी व सरिता रावत की गाय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। भैंस वर्ग में मोहन सिंह, रघुवीर सिंह व अनिल तथा बछिया वर्ग में मंजू देवी, पुष्पा देवी व सरिता देवी की बछिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।
153 का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटी
महोत्सव में लगे जिला स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दिनभर मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान स्वास्थ्य विभिन्न के चिकित्सकों ने घिंघराण क्षेत्र के 153 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां बांटी। जिला आयुर्वेदिक विभाग की ओर से भी स्टॉल लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है।
विधायक ने किया स्टॉलों का निरीक्षण
बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने महोत्सव में सरकारी और गैर सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी विभागों के विभागाध्यक्षों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों की सराहना की।