फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road performance in the Collectorate

सड़क के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 20 Dec 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Tue, 20 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन

धतोड़ा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने छह किमी कोटी बैंड-धतोड़ा सड़क के निर्माण की मांग के लिए कलक्ट्रेट परिसर में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम से भेंटकर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग उठाई। कहा गया कि वर्ष 2007 में स्वीकृत मोटर मार्ग पर अभी तक मात्र एक किमी तक ही हिल कटिंग हो पाई है।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य मनोज भंडारी और देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के सामने आक्रोश जताते हुए कहा कि वर्ष 2007 में छह किमी तक धतोड़ा सड़क स्वीकृत हुई थी, जिस पर तीन वर्ष के बाद 2010 में निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन लोनिवि के अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के कारण छह साल बाद भी सड़क की हिल कटिंग एक किमी तक ही हो पाई है।
विज्ञापन


अभी सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है। कहा गया कि 25 अक्तूबर को सीएम हरीश रावत से भी सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग उठाई, लेकिन अभी भी स्थिति ज्यों की त्यों है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया यदि सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, आनंद सिंह, धनवीर लाल, शशीकला देवी, गुड्डू लाल, जयवीर सिंह, भागवत प्रसाद, नंदन सिंह, ऊषा देवी, बलवीर सिंह, प्रेम सिंह, प्रताप सिंह, तुलसी देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed